मथुरा के 10 प्रसिद्ध मंदिर | Famous temple of Mathura 

नमस्कार मित्रों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको मथुरा के १० प्रसिद्ध मंदिरों ( 10 Famous Temples in Mathura in Hindi ) के बारे में बताने जा रहे हैं | इन मंदिरों में आप जाकर और भगवान् के दर्शन प्राप्त कर सकते हैं | आपको अपने जीवन में कम से कम एक बार तो इन मंदिरों में जरूर जाना चाहिए |


Famous temples of Mathura
Famous Temples of Mathura



 मथुरा के 10 प्रसिद्ध मंदिर | Famous temples in Mathura 

मित्रों चलिए अब हम आपको एक एक करके मथुरा के १० मंदिरों के बारे में बताते हैं |

1. श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर | Shree Krishna janmabhomi temple, Mathura


Shree Krishan Janmbhoomi mandir Mathura
Shree krishan janmbhoomi mandir



मित्रों तीर्थयात्रियों के लिए मथुरा हमेशा एक अच्छा स्थान माना गया है क्योंकि यहाँ पर भगवान् कृष्ण का जन्म हुआ था | इसलिए हमारी लिस्ट में जो पहला मंदिर है वह है श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर | इस मंदिर को कृष्ण जन्म स्थान भी कहते हैं | कई लोगों का मानना है कि इस मंदिर को कृष्ण के पोते व्रज द्वारा बनाया गया था | अगर आप मथुरा जाए तो फिर आपको यह मंदिर जरूर घूमना चाहिए |


2. प्रेम मंदिर | Prem mandir, Mathura

Prem Mandir Mathura
Prem mandir



यह मंदिर प्रेम का प्रतीक है | प्रेम मंदिर जो कि संगमरमर से बना हुआ है ये लगभग ५४ एकड़ जमीन में बना हुआ है | यह काफी ख़ूबसूरत मंदिर है | प्रेम मंदिर की खूबसूरती में आप खो जायेंगे | यह प्रेम मंदिर कृष्ण राधा और सीता राम के प्रेम का प्रतीक है |


3. द्वारकाधीश मंदिर | Dwarkadhish Temple , Mathura

Dwarkadheesh mandir mathura
Dwarkadheesh mandir



यह मंदिर मथुरा के सबसे पुराने और सबसे बड़े मंदिरों में से एक माना जाता है | यह मंदिर यमुना किनारे स्थित है | इस मंदिर की ख़ास बात ये है कि यहाँ पर आपको द्वारकाधीश भगवान् के दर्शन करने को मिलेंगे जो कि भगवान् कृष्ण का ही रूप है | इस मंदिर को जगत मंदिर और निज मंदिर के नाम से भी जाना जाता है | यह मंदिर चित्रकला , नक्काशी और खूबसूरत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है |


4. निधिवन मंदिर | Nidhivan Temple, Mathura


Nidhivan mandir Mathura
Nidhivan mandir



कहते हैं कि इस मंदिर में भगवान् कृष्ण की आत्मा बस्ती है | इस मंदिर से जुडी एक कहावत के कारण  शाम के समय इस मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं क्यूंकि  भगवान् कृष्ण अपनी गोपियों के साथ रासलीला करते हैं | दरवाजे बंद हो जाने के बाद किसी को भी मंदिर में जाने की अनुमति  नहीं है | यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके साथ कोई न कोई अनहोनी हो जाती है |


5. बांके बिहारी मंदिर | Banke Bihari Temple, Mathura


Banke Bihari mandir mathura
Banke Bihari mandir



बांके बिहारी मंदिर भारत के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है  | यहाँ पर आपको बांके बिहारी जी के दर्शन करने को मिलेंगे |यह मंदिर मथुरा जिले के वृन्दावन धाम में है | 


6. गीता मंदिर | Gita mandir, Mathura


Geeta mandir Mathura
Geeta Mandir



मथुरा में अगर आप किसी सबसे पवित्र स्थान पर घूमना चाहते है तो ये मंदिर आपके लिए सबसे अच्छा है |  यहाँ पर आपको शिल्प कौशल का अद्भुत कार्य देखने को मिलेगा | यहाँ पर भगवन कृष्ण और भगवान् राम के साथ साथ अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा आपको देखने को मिलेगी |  इस मंदिर का शांत और हराभरा वातावरण आपको एक अलग ही आनंद की अनुभूति प्रदान करेगा | गीता मंदिर में आपको बहुत ही सुन्दर चित्र और अद्भुत कलाकृतियों के दर्शन होंगे |


7. केशव देव मंदिर | Keshav Dev Temple, Mathura


Keshav Dev mandir Mathura
Keshav Dev mandir



मित्रों, अगर आपका मन है कि आप मथुरा में काफी पुराने मंदिरों को देखें तो फिर आपको केशव देव मंदिर जरूर घूमना चाहिए | अगर आप पवित्र शहरों की यात्रा कर रहे है तो फिर इस मंदिर के दर्शन के बिना आपकी यात्रा अधूरी मानी जाएगी |


8. जुगल किशोर मंदिर | Jugal Kishore Temple, Mathura


Jugal Kishore Mandir Mathura
Jugal Kishore Mandir 



जुगल किशोर मंदिर को केशी घाट के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह केशी घाट के पास स्थित है | शहर के सबसे पुराने मंदिरों में से ये भी एक है | लाल बलुआ पथ्थर में निर्मित यह मंदिर एक भव्य स्थापत्य शैली को दर्शाता है |


9. भूतेश्वर मंदिर | Bhuteshwar Temple, Mathura


Bhuteshwar Mandir Mathura
Bhuteshwar Mandir



यह मंदिर मथुरा के भूतेश्वर चौराहे पर है | इस मंदिर में काफी प्राचीन महादेव लिंग स्थापित है | इन सबके साथ साथ आपको अन्य देवी देवताओं के दर्शन भी यहाँ पर करने को मिलेंगे |


10. चामुंडा देवी मंदिर | Chamunda Devi Temple, Mathura


Chamunda Devi mandir mathura
Chamunda Devi Mandir



चामुंडा देवी मंदिर माँ गायत्री तपोभूमि के ठीक सामने स्थित है | इस मंदिर के बारे में श्रीमद्धभागवत में भी सुनने को मिलता है | यह ऋषि शांडिल्य की तपस्थली भी बताई जाती है |


मित्रों यह थे मथुरा के १० प्रसिद्ध मंदिर ( Famous Temples in Mathura ) अगर आपके मन में इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या कोई सुझाव हो तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं |