इलाहाबाद के १० प्रसिद्ध मंदिर | Famous Temples in Allahabad

नमस्कार मित्रों , आज के इस आर्टिकल में मैं आपको इलाहाबाद के प्रसिद्ध १० मंदिरों ( 10 Famous Temples in Allahabad ) के बारे में बताने जा रहा हूँ। मित्रों, इलाहाबाद में ऐसे काफी धार्मिक स्थल हैं जहाँ पर आपको जरूर घूमना चाहिए।  पर्यटन के नजरिये से इलाहाबाद एक काफी अच्छा पर्यटन स्थल है। 

इलाहाबाद के प्रसिद्ध मंदिरों की सूचि इस प्रकार है | List of Famous Temples in Allahabad

मित्रों, इलाहाबाद के प्रसिद्ध मंदिरों की सूचि ( List of Famous temples in Allahabad ) इस प्रकार है। :-



Famous Temples in Allahabad, prasiddh mandir
Famous temples in Allahabad



1. सोमेश्वर महादेव मंदिर | Someshwar Mahadev Temple

मित्रों, सोमेश्वर महादेव मंदिर को शिवकोटि मंदिर भी कहा जाता है | यह मंदिर इलाहाबाद नैनी गांव में स्थित है जो कि यमुना नदी के तट पर संगम के पास है | मित्रों, सोमेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित है | हर साल काफी श्रद्धालु यहाँ पर दर्शन के लिए आते हैं | महाशिवरात्रि को इस मंदिर कि शोभा देखने लायक होती है | यह सोमेश्वर महादेव मंदिर ( Someshwar Mahadev mandir ) इलाहाबाद  रेलवे स्टेशन से १२ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |

2. हनुमान मंदिर | Hanuman Mandir

हनुमान मंदिर इलाहाबाद ( Hanuman Temple ) के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है | इस मंदिर में आपको हनुमान जी की २० फ़ीट लम्बी और ८ फ़ीट चौड़ी मूर्ति देखने को मिलेगी | मित्रों, जब भी आप इलाहाबाद जाएँ तो इस मंदिर को जरूर देखें |


3. कल्यानी देवी मंदिर | Kalyani Devi Temple

मित्रों, इलाहाबाद में पवित्र शक्तिपीठों में से एक यह कल्यानी मंदिर ( Kalyani Mandir ) पवित्र शक्तिपीठ माना जाता है क्योंकि माना जाता है कि माता सती की उंगलियां यहां गिर गई थीं।  चैत्र नवरात्रि और अश्विन नवरात्रि दो महत्वपूर्ण त्योहार हैं जो इस मंदिर में क्रमशः मार्च और अक्टूबर के महीने में मनाए जाते हैं। इस मंदिर के भीतर स्थित मूर्ति हजार साल से अधिक पुरानी है। काफी दूर दूर  से लोग यहाँ दर्शन के लिए आते हैं |

4. नाग वासुकी मंदिर | Naag Vasuki Temple

मित्रों, नागवासुकी मंदिर इलाहाबाद के दारागंज में गंगा नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर नागों के राजा वासुकी को समर्पित है तथा इस मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में दूर दूर से लोग आते हैं।
मित्रों, नागवासुकी मंदिर ( Naag Vasuki Mandir ) के पास हर साल नाग पंचमी के अवसर पर मेला लगता है। आप यहाँ महाभारत के महान योद्धा भीष्म पितामह जैसे कई पौराणिक पात्रों की मूर्तियाँ देख सकते हैं। यह इलाहाबाद के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। मित्रों, अगर आप कभी इलाहाबाद जायें तो नागवासुकी मंदिर में दर्शन जरूर करें |

5. अलोपी देवी मंदिर | Alopi Devi Temple

मित्रों, अलोपी देवी मंदिर माँ शक्ति के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है।  यह मंदिर माँ अलोपशंकरी के सिद्धपीठ के नाम से प्रसिद्ध है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर में कोई मूर्ति ही नहीं है।  कहते हैं कि माँ सती की कलाई यहाँ पर गिरी थी। इस मंदिर में लोग किसी मूर्ति की नहीं बल्कि झूला या पालना की पूजा करते हैं। 
मित्रों अलोपी नामकरण के पीछे भी एक कहानी है, कहते हैं कि देवी सती के सीधे हाथ का पंजा यहाँ पर गिरकर अद्र्श्य या अलोप हो गया था।  इसी कारन इस शक्तिपीठ का नाम अलोपशंकरी रखा गया।  इस अलोपी देवी मंदिर ( Alopi Devi Mandir ) में   दूर दूर से भक्तगण यहाँ दर्शन के लिए आते हैं।  

6. ललिता देवी मंदिर | Lalita Devi Mandir

यह मंदिर इलाहाबाद के सीतापुर में स्थित है | यह ललिता देवी ( Lalita Devi Mandir ) को समर्पित है, जो सती की अभिव्यक्ति हैं। इलाहाबाद के ललिता देवी मंदिर का मां शक्ति के भक्तों के लिए  खास महत्व है | इस मंदिर के अंदर एक छोटा मंदिर है, जिसमें पारे से बना शिवलिंग है। इस मंदिर के पास स्थित बरगद घाट है जिसे बहुत पवित्र माना जाता है।

7. मनकामेश्वर मंदिर | Mankameshwar Temple

मित्रों, मनकामेश्वर मंदिर यमुना नदी के किनारे स्थित है तथा यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यह इलाहाबाद का एक प्रसिद्ध मंदिर है।
यह मनकामेश्वर मंदिर ( Mankameshwar Mandir ) भक्तगणों की मनोकामना पूर्ण करने के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहाँ पर सच्चे मन से पूजा करने पर मनोकामना पूरी हो जाती है। 

8. पातालपुरी मंदिर | Patalpuri Temple

यह पातालपुरी मंदिर ( Patalpuri Mandir ) इलाहाबाद में इलाहाबाद किले के अंदर स्थित है। इस मंदिर में आपको अलग अलग भगवान की प्रतिमा के दर्शन करने को मिलेंगे।  जब आप इस मंदिर के परिसर में पहुंचेंगे तो वहां आपको बरगद का एक वृक्ष मिलेगा, जिसे अक्षय वट वृक्ष के नाम से जाना जाता है। अगर आप कभी भी इलाहाबाद जाएँ तो फिर यह मंदिर जरूर घूमे।  

9. शंकर विमान मंडपम | Shankar Viman Mandapam

शंकर विमान मंडपम इलाहाबाद में स्थित एक धार्मिक स्थल है जहाँ आपको कई हिन्दू देवी देवताओं की प्रतिमा के दर्शन करने को मिलेंगे। 

10. नारायणी आश्रम | Narayani Ashram

नारायणी आश्रम अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।  यह इलाहाबाद शहर की सीमा के अंदर स्थित है।  इस आश्रम को नारायण आश्रम ( Narayan Ashram ) के नाम से भी जाना जाता है।  यहाँ पर हिन्दू प्रार्थना करने तथा दर्शन करने आते हैं। 

मित्रों, ये थे इलाहाबाद के १० प्रसिद्ध मंदिर  ( Famous Temples in Allahabad ) जो कि आपको अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर घूमने चाहिए। 

ये भी पढ़ें :-