भारत के प्रसिद्ध मंदिर | Famous temples in India

नमस्कार मित्रों, भारत में आपको बहुत सारे धार्मिक स्थल और मंदिर घूमने के लिए मिल जायेंगे।  यहाँ पर कई धार्मिक स्थलों की अपनी अपनी धार्मिक मान्यता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के प्रसिद्ध मंदिर ( Famous temples of India in Hindi ) के बारे में बताएंगे | जहाँ पर आप घूम कर और भगवान् के दर्शन करके परम आनंद की प्राप्ति कर सकते हैं |


Famous Temples in India, Famous mandir
Famous Temples in India



भारत के प्रसिद्ध मंदिरों की सूचि  | List of Famous temples of India


मित्रों वैसे तो भारत में असंख्य मंदिर हैं और सभी अपने आप में कुछ अलग खासियत रखते हैं | उन सभी में से हम आपके लिए भारत के प्रसिद्ध मंदिरों (Famous temples in India list) की सूचि लाये हैं जहाँ आपको अपने जीवन काल में एक बार जरूर घूमना चाहिए | जो इस प्रकार है :-

1.  बद्रीनाथ मंदिर | Badrinath Temple in uttrakhand ( India )

Badrinath Mandir बद्रीनाथ में है और यह बद्रीनाथ भारत के उत्तराखंड में चमोली जिले में है |


Badrinath mandir, famous temple of india
Badrinath Mandir



 यह Badrinath Mandir अथवा Badrinarayan Mandir अलकनंदा नदी के तट पर स्थित एक हिन्दू मंदिर है जो कि भगवान् विष्णु को समर्पित है | बद्रीनाथ अथवा बद्रीनारायण मंदिर में पत्थर की दीवारों और नक्काशी के साथ उत्तर भारतीय शैली की वास्तुकला है |

2.  सोमनाथ मंदिर | SomNath Temple in Gujarat ( India  )

Somnath Mandir प्रभास पाटन में स्थित है जो कि गुजरात राज्य के वेरावल बंदरगाह के पास है |

Somnath mandir, somnath temple
Somnath mandir

Somnath mandir भगवान् शिव को समर्पित है | यह  मंदिर प्राचीन समय में कई मुस्लिम आक्रमणकारियों तथा पुर्तगालियों द्वारा बार बार तोड़ा गया था फिर बाद में इस मंदिर का निर्माण वास्तुकला की चालुक्य शैली में किया गया था |

3.  केदारनाथ मंदिर | Kedarnath Temple in Uttrakhand, India

केदारनाथ गढ़वाल (उत्तराखंड) की हिमालय श्रृंखला में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे ऊंचा है तथा एक हजार साल से अधिक पुराना यह मंदिर एक बड़े आयताकार मंच के ऊपर विशाल पत्थर के स्लैब से बना है। 


Kedarnath Temple in Uttrakhand in India, Kedarnath mandir
Kedarnath Temple


कहते है कि वर्तमान मंदिर का निर्माण आदि शंकराचार्य ने किया था, जो मूल रूप से पांडवों द्वारा बनाया गया था। सन २०१३ में  उत्तराखंड में आई बाढ़ के दौरान काफी कुछ तबाह हो गया था पर यह मंदिर बरकरार रहा। 

4.  रामेश्वरम मंदिर | Rameshwaram Temple (Ramanathaswamy) in Tamil Nadu, India 

यह मंदिर भगवान् शिव को समर्पित है तथा १२ ज्योतिर्लिंगों में से एक है। कहते हैं की जब भगवान् राम ने रावण का वध कर दिया था फिर एक ब्राह्मण हत्या का प्रायश्चित करने के लिए रामेश्वरम में उतरे थे। 


Rameshwaram Temple in Tamil Nadu in India, Rameshwaram mandir
Rameshwaram Temple


फिर भगवान् राम ने हनुमान से कैलाश से शिवलिंग लाने को कहा। इसी बीच माता सीता ने एक छोटा सा शिवलिंग बनाया जिसे रामलिंगम कहा जाता है और भगवान हनुमान द्वारा लाए गए एक को विश्वलिंगम कहा जाता है।


रामेश्वरम मंदिर का इतिहास | History of Rameshwaram Temple in Hindi


5.  अक्षरधाम मंदिर | Akshardham Temple in Delhi, India


Akshardham Temple in India, Akshardham mandir
Akshardham Mandir

अक्षरधाम मंदिर दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित है। यह मंदिर भगवान् स्वामी नारायण को समर्पित है । इस मंदिर में 11 फीट की मूर्ति मंदिर के केंद्रीय गुंबद के नीचे स्थित है। अक्षरधाम मंदिर रात के समय काफी भव्य तथा सुन्दर लगता है। इस मंदिर के अंदर आपको कई सारे कार्यक्रम तथा कई गतिविधियां देखने को मिलती हैं जैसे कि प्रदर्शनी, चलचित्र, मूर्तियाँ और नाव की सवारी आदि। इस मंदिर में जो सबसे आकर्षक है वह है शाम के समय होने वाला लाइट एंड म्यूजिक वाटर शो। 


6.  वैष्णो देवी मंदिर | Vaishno Devi Temple in Jammu kashmir, India


Vaishno Devi Temple in India, Vaishno Devi mandir
Vaishno Devi Mandir

वैष्णो देवी मंदिर जम्मू कश्मीर में कटरा से १३ किमी दूर समुद्र तल से १५६० मीटर की ऊंचाई पर त्रिकुटा पहाड़ियों में बसा हुआ है।  यह नगरी माता वैष्णोदेवी का पवित्र गुफा मंदिर है इस मंदिर में काफी दूर दूर से भक्तगण माता के दर्शन करने आते हैं। 


7.  सिद्धिविनायक मंदिर | Siddhivanayak Temple in mumbai in Maharashtra, India 


Siddhivinayak Temple, Siddhivinayak Mandir
Siddhivinayak Temple

सिद्धिविनायक मंदिर भारत में महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर के प्रभादेवी में स्थित आठ गणेश मंदिरों में से एक है। सिद्धिविनायक मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है । इस मंदिर के मुख्य देवता भगवान् गणेश हैं जिनकी पूजा कुछ भी नया काम करने से पहले करते हैं। पूरे साल यहाँ पर दूर दूर से भक्तगण दर्शन करने के लिए आते रहते हैं। 


8.  स्वर्ण मंदिर | Golden temple in amritsar, Punjab, India 


Golden Temple in Amritsar, Swarn mandir
Golden Temple

यह मंदिर भारत के पंजाब राज्य के अमृतसर में स्थित है। श्री हरमंदिर साहिब को दरबार साहिब या स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। सिख धर्म के लोगों के लिए अमृतसर, पंजाब में तीर्थ यात्रा का यह सबसे पवित्र स्थल है। स्वर्ण मंदिर सार्वभौमिक भाईचारे और समानता के मूल्यों पर बनाया गया है।


9.  अमरनाथ गुफा मंदिर | Amarnath cave Temple in Jammu and kashmir, India


Amarnath Cave Temple, Amarnath Gufa mandir
Amarnath Cave Temple


अमरनाथ गुफा ज्यादातर समय बर्फ से घिरी रहती है। गर्मियों के समय यहाँ दर्शन करने सुलभ हो जाता है इसलिए यह तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिया जाता है। कहते हैं कि अमरनाथ की गुफा लगभग ५००० वर्ष पुराणी है। 


10. तिरुपति बालाजी | Tirupati Balaji in Andhra Pradesh, India 


Tirupati balaji mandir, Tirupati balaji Temple
Tirupati balaji mandir


तिरुपति बालाजी मंदिर भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के तिरुमाला में स्थित है। यह मंदिर भारत के दूसरे सबसे अमीर मंदिरों में में आता है।  तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान् वेंकटेश्वर जी को समर्पित है तथा इन्हे बालाजी भी कहते कहते हैं जो भगवान् विष्णु के अवतार हैं। यहाँ हर साल काफी भक्त दूर दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं। 


11. द्वारकाधीश मंदिर | Dwarkadhish Temple in Gujarat, India


Dwarkadheesh Temple, dwarkadheesh mandir
Dwarkadhessh Mandir


द्वारकाधीश मंदिर भारत के गुजरात राज्य के द्वारका शहर में स्थित है। यह भगवान् कृष्ण का पवित्र निवास स्थान है।  द्वारकाधीश मंदिर में तीर्थयात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए दो दरवाजे दिए गए हैं।  इसमें प्रवेश द्वार को स्वर्ग द्वार और निकास द्वार को मोक्ष द्वार कहा जाता है।


Conclusion ( Famous Temples in India in Hindi )

मित्रों ये भारत के प्रसिद्ध मंदिर हैं Famous temples of india , जहाँ पर भारत तथा पूरे विश्व से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं |


ज्वाला देवी मंदिर 


मित्रों आपको हमारा आज का आर्टिकल Famous temples in India कैसा लगा अपनी राय हमें कमेंट करके बताइये और ये भी बताइये की आपको और कौन से प्रसिद्ध जगह के मंदिरों के बारे में पता करना है | हम आपके लिए उसी जगह के मदिरों के बारे में पता करके अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे |

मित्रों हमारा ये आर्टिकल Famous temples in India के बारे में अगर आपके मन में कोई सवाल या फिर कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट या मेल करके जरूर बताएं | आपका सुझाव सर्वोपरि है |

धन्यवाद 


Famous Temples in Tamil Nadu in Hindi

Famous Temples in Karnataka in Hindi

Famous Temples in Delhi in Hindi

Famous Temples in Chennai in Hindi