कर्नाटक के १० प्रसिद्ध मंदिर | Famous Temples in Karnataka

नमस्कार मित्रों, आज के इस आर्टिकल मे मैं आपको कर्नाटक के १० प्रसिद्ध मंदिरों ( 10 Famous Temples of Karnataka in Hindi ) के बारे में बताऊंगा | आप जब भी कर्नाटक जाएँ तो फिर आपको ये मंदिर जरूर घूमने चाहिए |

Famous Temples of Karnataka
Famous Temples of Karnataka


कर्नाटक के १० प्रसिद्ध मंदिर | Famous Temples of Karnataka 

अब मैं आपको कर्नाटक के १० प्रसिद्ध मंदिरों की सूचि ( List of Famous Temples in Karnataka ) बताता हूँ जो इस प्रकार है :- 


1. उडुपी श्रीकृष्ण मंदिर | Udupi SriKrishna Temple ( Karnataka )


Udupi Sri Krishna Temple Karnataka
udupi Srikrishna Temple

यह एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है जो कर्नाटक के उडुपी शहर में स्थित भगवान कृष्ण और द्वैत मठ को समर्पित है | 
यह दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख तथा प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है | इस मंदिर की सबसे खास बात ये है कि यहाँ पर पूजा और प्रार्थना एक चंडी कि परत वाली खिड़की से होती है |


2. महाबलेश्वर मंदिर | Gokarna Mahabaleshwar Temple ( Karnataka )


Gokarna mahabaleshwar mandir Karnataka
Gokarna Mahabaleshwar Temple

श्री महाबलेश्वर मंदिर दक्षिण भारत के सबसे महत्वपूर्ण हिंदू धार्मिक स्थलों में से एक है।  इसे अक्सर दक्षिण काशी कहा जाता है। यह मंदिर बहुत प्राचीन है । यह गोकर्ण में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है | हर साल यहाँ पर काफी भक्तगण दर्शन करने आते हैं | यह अंदिर भगवान् शिव को समर्पित है |



3. मुरुदेश्वरा मंदिर | Murudeshwara Temple ( Karnataka ) 


Murudeshwara Mandir Karnataka
Murudeshwara mandir



 मुरुदेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मुरुदेश्वर महान हिंदू देवता शिव के रूपों में से एक हैं , जो दुनिया भर में भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित हैं। यह उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित है जो भारत के कर्नाटक राज्य में आता है |  यह मंदिर कंडुका की पहाड़ी पर बना है जो तीन ओर से अरब सागर से घिरा हुआ है |


4. दुर्गापारमेश्वरी मंदिर  | Kateel Durgaparameshwari Temple.



Kateel Durgaparameshwari Temple Karnataka
Durgaparameshwari Temple



यह मंदिर भारत के सबसे पवित्र हिन्दू मंदिरों में से एक मन जाता है जो नंदिनी नदी के तट पर स्थित है | यह मंदिर दुर्गा माँ को समर्पित है जो दुर्गपरमेश्वरी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है | यह मंदिर कर्नाटक राज्य के Kateel में स्थित है |



5. श्री विरुपाक्षेश्वरा मंदिर | Sri Virupaksheshwara Temple.


Sri virupakasheshwara Temple Karnataka
Sri virupakasheshwara Temple



श्री विरुपाक्षेश्वर मंदिर भगवान् शिव को समर्पित है जो कर्नाटक के हम्पी में स्थित है | आज के समय में इस मंदिर में गर्भगृह,  पूर्व कक्ष,स्तंभित हॉल तथा एक खुला स्तंभ हॉल है। इसे मंदिर को नाजुक नक्काशीदार खंभों से सजाया गया है जो देखने में बहुत ही अद्भुत लगता है । इस मंदिर के चारों ओर एक स्तंभ, प्रवेश द्वार, आंगन, छोटे मंदिर और अन्य संरचनाएं हैं जो मंदिर कि शोभा को बढ़ाती हैं |


6. अन्नपूर्णेश्वरी मंदिर| Horanadu Annapurneshwari Temple.


Annapurneshwari Temple Karnataka
Annapurneshwari Temple



अन्नपूर्णेश्वरी मंदिर भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक मन जाता है जो कि भद्रा नदी के तट पर स्थित है | अगर पौराणिक कथाओं कि माने तो इस मंदिर को ऋषि अगस्त्य ने बनाया था | इस मंदिर में स्थायी मुद्रा  में देवी की खूबसूरत प्रतिमा है जिसके आप दर्शन कर सकते हैं |


7.  सुब्रमण्य मंदिर | Kukke Subramanya Temple.



Kukke Subramanya Temple Karnataka
Subramanya Temple





कुक्के सुब्रमण्य एक हिंदू मंदिर है जो दक्षिण कन्नड़ जिले कर्नाटक के कदबा तालुक के सुब्रमण्य गांव में स्थित है। यहाँ पर सुब्रमण्या स्वामी की पूजा होती हैं जिन्हे नागों का देवता माना जाता है | इस मंदिर में दर्शन करने से पहले श्रद्धालुओं को कुमारधारा नदी के पवित्र जल में स्नान करना पड़ता है फिर वे मंदिर में दर्शन करते हैं |


8.  भूतनाथ मंदिर | Bhoothnath Temple


Bhootnath Mandir Karnataka
Bhootnath Mandir



भूतनाथ मंदिर बादामी पहाड़ियों के बीच स्थित है जो कर्णाटक राज्य में है | यहाँ पर स्थित प्राचीन मंदिरों के समूह को भूतनाथ मंदिर कहते हैं | इन मंदिरों में आपको वास्तुकला शैली के दर्शन होते हैं | यह मंदिर बाबा भूतनाथ को समर्पित है जो भगवान् शिव के अवतार हैं |


9. विद्याशंकर मंदिर | Vidyashankara Temple.


Vidyshankara Temple Karnataka
Vidyashankara Temple



 यह विशाल Vidyashankar mandir कर्नाटक के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। कहा जाता है कि 'विद्यारान्य' नामक ऋषि ने इस मंदिर को बनवाया था। इधर आने वाले श्रद्धालु कई शिलालेख भी यहाँ देख सकते हैं, जो भारतीय इतिहास के प्रसिद्ध 'विजयनगर साम्राज्य' के योगदान को दिखाते हैं। इस मंदिर में आपको वास्तुकला के सुन्दर दर्शन होंगे |

10. दुर्गा मंदिर | Durga Temple


Durga Temple Aihole Karnataka
Durga Temple



दुर्गा मंदिर एक हिंदू मंदिर है जो मध्यकालीन युग का है और यह मंदिर भारत के Karnataka के Aihole में स्थित है। Badami से 14 किलोमीटर दूर, आयहोल कर्नाटक का एक और ऐतिहासिक स्थल है और जहाँ मालाप्रभा नदी के किनारे सुंदर प्राचीन मंदिर हैं। श्री दुर्गा मंदिर, इहोल के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना  जाता है और दुर्गा मंदिर का उपयोग नियमित अनुष्ठान और पूजा के लिए नहीं किया जाता है। दरअसल इस दुर्गा मंदिर में देवी दुर्गा की कोई मूर्ति है ही नहीं  और न ही दुर्गा की पूजा की जाती है। यह दुर्गा नाम का एक किला है और यहाँ दुर्गा का मतलब  रक्षक से है |



मित्रों ये थे कर्नाटक के १० प्रसिद्ध मंदिर ( Famous Temples of Karnataka ) और अगर आपके पास इस आर्टिकल के बारे में कोई सवाल या कोई सुझाव हो तो फिर आप हमें कमेंट और मेल करके हमें बता सकते हैं |