कम्पिल के प्रमुख मंदिर  |  Famous Temples in Kampil in Farrukhabad District

नमस्कार मित्रों, आज के इस आर्टिकल में मैं आपको फर्रुखाबाद के कम्पिल क्षेत्र में स्थित प्रमुख मंदिरों ( Kampil Mandir ) के बारे में बताऊंगा | ये कम्पिल के मंदिर इसलिए भी ख़ास हैं क्योंकि कम्पिल क्षेत्र का सम्बन्ध महाभारत काल, रामायण काल,  तथा जैन धर्म से है | इस कम्पिल क्षेत्र में आपको कई सारे ऐसे मंदिर मिलेंगे जिसका इतिहास रामायण तथा महाभारत से जुड़ा हुआ है | कम्पिल मंदिर के बारे में बताने से पहले मैं आपको कम्पिल क्षेत्र के बारे में बताना चाहता हूँ  |

कम्पिल क्षेत्र के बारे में प्रमुख जानकारी 

कम्पिल क्षेत्र भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के फर्रुखाबाद जिले में स्थित है | जो कि एक पौराणिक स्थल है | कम्पिल क्षेत्र को काम्पिल्य या कम्पिल जी के नाम से भी जाना जाता है | यह क्षेत्र जैन धर्म के भगवानविमल की  जन्मस्थली है और इस कम्पिल क्षेत्र का सम्बन्ध रामायण और महाभारत से भी है | यह क्षेत्र हिन्दू धर्म तथा जैन धर्म दोनों के लिए बहुत खास है | 

इस कम्पिल क्षेत्र ( Kampil ) का सम्बन्ध चारों युगों से है :-

कपिल मुनि के आश्रम की वजह से यह क्षेत्र सतयुग से सम्बन्ध रखता है |

द्रौपदी कुंड( Draupadi Kund ) और कालेश्वर नाथ मंदिर ( Kaleshwar Nath Mandir ) की वजह से इसका सम्बन्ध द्वापर युग से है |

श्री रामेश्वरनाथ मंदिर की वजह से इसका सम्बन्ध त्रेता युग से है |

११ मंजिल के राधाकृष्ण मंदिर की वजह से इसका सम्बन्ध कलयुग से भी है और जैन धर्म के लिए भी ये एक काफी पवित्र स्थल है |


कम्पिल क्षेत्र के प्रमुख मंदिर तथा पर्यटन स्थल ( Famous temples in Kampil in Farrukhabad )

कम्पिल ( Kampil ) के प्रमुख मंदिर तथा पर्यटन स्थल इस प्रकार हैं :- 

1. श्री रामेश्वरनाथ मंदिर ( Rameshwar Nath Temple )
2. गीता मंदिर या राधाकृष्ण का ११ मंजिल मंदिर या गीता ज्ञान आश्रम  ( Geeta Mandir, RadhaKrishan Temple )
३. द्रौपदी कुंड ( Draupadi Kund )
४. कपिल मुनि का आश्रम ( Kapil Muni Ashram )
5. श्री कालेश्वर नाथ मंदिर ( Kaleshwar Nath Temple )
6. जैन धर्म के मंदिर ( Jain Temples in Kampil in Farrukhabad )


मित्रों, अब मैं आपको एक एक करके कम्पिल के सभी प्रसिद्ध तथा पौराणिक मंदिरों ( Kampil Mandir ) के बारे में विस्तार से बताऊंगा |  



Famous Temples in Kampil in Farrukhabad, Kampil Mandir
Famous Temples in Kampil in Farrukhabad



1. श्री रामेश्वरनाथ मंदिर ( Shri Rameshwar Nath Mandir in Kampil, Farrukhabad )

मित्रों, कम्पिल का जो सबसे ज्यादा पौराणिक तथा प्रसिद्ध मंदिर है वह है श्री रामेश्वर नाथ मंदिर | कहते हैं कि कम्पिल के इस रामेश्वरनाथ मंदिर का सम्बन्ध रामायण काल से है | कहते हैं कि जब रामायण काल में भगवान् राम ने रावण को पराजित कर लंका पर विजय प्राप्त की थी | तब वे इस शिवलिंग को लंका से अयोध्या लेकर आये थे | फिर उन्होंने  शत्रुघन को इस मंदिर को स्थापित करने को कहा तब शत्रुघन ने इस शिवलिंग को काम्पिल्य यानी कि कम्पिल में स्थापित किया था तो आप कह सकते हैं कि इस मंदिर में जो शिवलिंग है वह रामायण काल का है | इस तरह इस मंदिर का सम्बन्ध रामायण काल से है |

2. गीता मंदिर या राधाकृष्ण का ११ मंजिल मंदिर या गीता ज्ञान आश्रम  ( RadhaKrishan Mandir in Kampil in Farrukhabad )

मित्रों, फर्रुखाबाद के कम्पिल क्षेत्र में एक और बहुत ही ज्यादा भव्य मंदिर है जो ११ मंजिल का है | इस मंदिर को अनेक नामों से जाना जाता है जैसे कि गीता ज्ञान आश्रम , राधाकृष्ण का ११ मंजिला मंदिर , गीता मंदिर आदि | इस मंदिर का सम्बन्ध कलयुग से है तथा देवनायकाचार्य महाराज इसके संस्थापक हैं | इस मंदिर में आपको पूरे ११ खण्डों की परिक्रमा करनी होगी तथा यहाँ पर आपको हर खंड पर अलग अलग देवी देवताओं के दर्शन करने को मिलेंगे |

३. द्रौपदी कुंड ( Draupadi Kund in Kampil in Farrukhabad )

मित्रों, कम्पिल क्षेत्र में द्रौपदी कुंड भी है | कहते हैं कि इस द्रौपदी कुंड का सम्बन्ध महाभारत के समय से है | महाभारत के समय में राजा द्रुपद नाम के एक राजा थे जिनकी कोई भी संतान नहीं थी | फिर उन्होंने संतान प्राप्त करने के लिए एक हवन किया था | उस हवन कुंड से उन्हें दो संतान प्राप्त हुई थी जिनका नाम धृष्टधुमन तथा द्रौपदी था | द्रौपदी के नाम की वजह से ही इस कुंड का नाम द्रौपदी कुंड हो गया | 
मित्रों अगर आप इन पौराणिक कथाओं को मानते हैं तो फिर आप इस कुंड में जरूर स्नान करें क्योंकि यहाँ स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है |


४. कपिल मुनि का आश्रम 

इस कम्पिल क्षेत्र में कपिल मुनि का आश्रम भी है जहाँ कपिल मुनि ने तप किया था | इस कपिल मुनि के आश्रम का सम्बन्ध सतयुग से है क्योंकि कपिल मुनि सतयुग में थे | 

5. श्री कालेश्वर नाथ मंदिर ( Kaleshwar nath mandir in Kampil )

मित्रों जब भी आप कम्पिल जाएँ तो इस कालेश्वर नाथ मंदिर के दर्शा जरूर करें क्योंकि कहते हैं कि इस मंदिर का निर्माण द्रौपदी और यधिष्ठिर ने महाभारत काल में कराया था |  इस मंदिर में आपको काफी प्राचीनतम मूर्तियों के दर्शन होंगे जो कि काफी पुरानी हैं |

6. जैन धर्म के मंदिर ( Famous Jain Mandir in kampil in Farrukhabad )

मित्रों जैन धर्म को मैंने वालों के लिए कम्पिल एक बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण स्थान है | वो लोग इसे " कम्पिल जी " कहे कर सम्बोधित करते हैं | इस कम्पिल क्षेत्र का जैन धर्म के लोगों के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध होने का मुख्य कारण यह है कि यहाँ पर 13वे तीर्थंकर भगवान विमलनाथ के चार कल्याणक पूर्ण हुये थे | इन चार कल्याणक के नाम हैं  गर्भ , जन्म , तप तथा ज्ञान | यहाँ पर जैन धर्म के दो प्रमुख मंदिर स्थित जिनका नाम हैं :-

दिगम्बर मंदिर तथा श्वेताम्बर मन्दिर |

दिगम्बर मंदिर :- फर्रुखाबाद के कम्पिल क्षेत्र का यह मंदिर काफी ज्यादा प्रसिद्ध है | दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान विमलनाथ की अवस्थाओं को पेंटिंग्स केमाध्यम से दिखाया गया है |

श्वेताम्बर मन्दिर :- यह मंदिर भी काफी ज्यादा भव्य है यहाँ पर आपको खूबसूरत पेंटिंग तथा खूबसूरत शिल्पकला के दर्शन होंगे |


मित्रों, ये हैं फर्रुखाबाद के कम्पिल क्षेत्र के प्रमुख मंदिर ( Famous Temples in Kampil in Farrukhabad District ) | मित्रों, फर्रुखाबाद के कम्पिल क्षेत्र में तथा पूरे फर्रुखाबाद में काफी पौराणिक स्थल हैं जिनका बहुत ही खास तथा अपना एक अलग महत्व है | आपको यह सभी Kampil Mandir जरूर देखने चाहिए |