तमिलनाडु के 10 प्रसिद्ध मंदिर | Famous temples in Tamil nadu

नमस्कार मित्रों , आज मैं आपको तमिलनाडु के प्रसिद्द मंदिरों ( 10 Famous temples in Tamil Nadu in Hindi ) के बारे में बताने जा रहा हूँ | दक्षिण भारत में तमिलनाडु एक ऐसा स्थान है जहाँ पर आपको भारत के भव्य मंदिर के दर्शन होंगे | सभी मंदिरों अपने आप में एक अलग ही महत्व रखते हैं |

10 famous temples of Tamil Nadu in Hindi
10 famous temples of Tamil Nadu in Hindi



तमिलनाडु के प्रसिद्ध मंदिरों की सूचि इस प्रकार है | List Of Famous Temple of Tamil Nadu

तमिलनाडु के प्रसिद्ध मंदिर की सूचि इस प्रकार है :- 

1. रामनाथस्वामी मंदिर | Ramanathaswamy Temple , Rameshwaram ( Tamil nadu )



Ramanathswami mandir Rameshwaram Tamil Nadu
Ramnathaswamy mandir Rameshwaram



रामेश्वरम का  रामनाथस्वामी मंदिर हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है | इस मंदिर की खास बात यह है कि १२ स्थापित ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग इस मंदिर में मौजूद है | इस मंदिर में आपको दीवारों पर खोदकर बनायीं गयी मूर्तियां और डिज़ाइन देखने को मिलेगी जो कि भारतीय इतिहास की कला को दिखाती है | रामनाथस्वामी मंदिर लगभग १५ एकड़ में फैला हुआ है और आपको यहाँ पर एक प्राकृतिक झरना भी मिलेगा जो इस मंदिर की शोभा को बढ़ाता है | इसलिए आपको अपने जीवन में यह मंदिर जरूर घूमने जाना चाहिए |




2. नटराज मंदिर | Thillai Nataraja Temple, Chidambaram ( Tamil Nadu )



Thillai Nataraja Temple Chidambaram Tamil nadu
Thillai Nataraja Temple Chidambaram



यह मंदिर नटराज के रूप में शंकर भगवान् को समर्पित है | यह मंदिर तमिलनाडु के धार्मिक प्रमुख मंदिरों में से एक है और इस मंदिर का निर्माण ११वीं शताब्दी के आसपास हुआ था और समय समय पर इसका नवीनीकरण किया गया था | इस स्थान को आनंद तांडव भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर भगवान् शिव ने आनंद नृत्य किया था ऐसा लगों का मानना है |


3. कपालीश्वर मंदिर | Kapaleeswarar Temple, Chennai (Tamil Nadu )


Kapaleeshwarar Temple Chennai tamil nadu
kapaleeshwarar Temple


कपालेश्वर मंदिर हिन्दुओं के प्रमुख मंदिरों में से एक है और यह कपालेश्वर मंदिर भगवान् शिव और पार्वती जी को समर्पित है | यह मंदिर वास्तुकला का अद्भुत उदहारण है | कहा जाता है कि यह मंदिर पल्लव राजाओं ने बनवाया था | जैसे ही आप इस मंदिर की सीढ़ियों से नीचे उतरेंगे वैसे ही सामने आपको गोदावरी नदी बहती हुई दिखेगी |


4. मिनाक्षी मंदिर | Meenakshi Amman temple, madurai ( Tamil Nadu )


Meenakshi mandir madurai Tamil nadu
Meenakshi mandir madurai



माता पारवती जी का यह मंदिर तमिलनाडु के मदुरई में है मिनाक्षी मंदिर भगवान् शिव और माता पारवती को समर्पित है | कहते हैं कि मीनाक्षी माता पार्वती का अवतार  हैं और ये भगवान् विष्णु की बहन मानी जाती हैं | मिनाक्षी मंदिर के खम्बों पर लक्ष्मी जी की मूर्ती बानी हुई है और इस मंदिर को वर्तमान में  १७वीं शताब्दी में बनाया गया था |


5. एकाम्बरेश्वर मंदिर | Ekambareswarar Temple, Kanchipuram (Tamil nadu )


Ekambareswarar temple kanchipuram Tamil nadu
Ekambareswarar Temple



कहते हैं कि यह एकाम्बरेश्वर मंदिर पंचभूत स्थलम के पांच पवित्र शिव मंदिरों में से एक माना जाता है |
यह मंदिर लगभग २३ एकड़ में फैला हुआ है और यह मंदिर भगवान् शिव को समर्पित है | एकाम्बरेश्वर मंदिर अपने विशाल गोपुरम के लिए भी काफी प्रसिद्ध है |


6. बृहदीश्वर मंदिर | Brihadeeswarar Temple, Thanjavur ( Tamil Nadu )


brihadesswarar temple thanjavur tamil nadu
Brihadeeswarar temple



बृहदीश्वर मंदिर कावेरी नदी के दक्षिण तट पर स्थित तथा भगवान् शिव को समर्पित है | यह मंदिर अपनी वास्तुकला की वजह से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है | बृहदीश्वर मंदिर Granite से बना हुआ है | हर साल काफी श्रध्दालू यहाँ पर दर्शन करने आते हैं |


7. मोनोलिथिक मंदिर | Monolithic Rock temples - the Five rathas, Mahabalipuram (Tamil Nadu )


Monolithic Temple mahabalipuram Tamil nadu
monolithic Temple - panch rath



यहाँ पर मोनोलिथिक का मतलब है कि एक ही पत्थर या चट्टान को काट कर बनायीं गयी रचना | मोनोलिथिक मंदिर पांच रथ संरचनाएं हैं जिनके नाम महाभारत के पांच पांडवों के नाम पर रखे गए हैं | इन पांचों रथों के नाम इस प्रकार है :- 

  • धर्मराज रथ 
  • भीम रथ 
  • अर्जुन रथ 
  • नकुल सहदेव रथ 
  • द्रौपदी रथ 

 

8. कुमारी अम्मन मंदिर | Kumari amman temple, Kanyakumari (Tamil Nadu )


Kumari Amman Temple Kanykumari Tamil nadu
Kumari Amman Temple Kanyakumari



Kumari amman mandir तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित है | यह मंदिर कन्यकुमारी मंदिर नाम से भी जाना जाता है | समुद्र किनारे स्थित इस मंदिर के दर्शन के लिए श्रध्दालू काफी दूर दूर से आते हैं | यह मंदिर शिव से विवाह करने के लिए आत्मदाह करने वाली कुंवारी देवी पार्वती के लिए जाना जाता है |



9. श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर | Sripuram Golden Lakshmi Temple, Vellore  ( Tamil Nadu )


Sripuram Golden Lakshmi Temple Vellore Tamil nadu
Sripuram Golden Lakshmi Temple



यह मंदिर दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर कहलाता है क्योंकि इसे बनाने के लिए लगभग १५ हजार किलो सोने का इस्तेमाल किया गया था | यह मंदिर तमिलनाडु के वेल्लोर नगर में स्थित है और माता लक्ष्मी को समर्पित है | हर साल लाखों श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिए आते हैं आपको भी अपने जीवन में यह मंदिर कम से कम एक बार तो जरूर देखना चाहिए |


10. बालामुरुगन मंदिर | Bala murugan Temple, Siruvapuri ( Tamil Nadu )


Balamurugan Temple Tamil Nadu
Balamurugan Temple


यह एक प्राचीन मुरुगन मंदिर है | यहां भगवान मुरुगन को श्री बालसुब्रमण्यम कहा जाता है और उन्हें भक्तों की इच्छाओं को पूरा करने वाला  कहा जाता है। यह मंदिर चेन्नई से ४० km दूर चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर स्थित है | यह मंदिर पोन्नेरी के पास स्थित है और सरकारी अभिलेखों में Siruvapuri मूल नाम चिन्नाम्बेडु है | 


वीडियो देखें - Famous temples in TamilNadu

मित्रों यह हैं तमिलनाडु के प्रसिद्ध मंदिर ( Famous Temple in Tamil Nadu ) जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए |