बैंगलोर के १० प्रसिद्ध मंदिर | Famous Temples in Bangalore

नमस्कार मित्रों , आज के इस आर्टिकल में हम आपको बैंगलोर के १० प्रसिद्ध मंदिरों ( 10 Famous Temples of Bangalore ) के बारे में बताएंगे | ये सभी मंदिर अपने आप में कुछ खास हैं | ये आपको अपने जीवन में जरूर घूमना चाहिए |

Famous Temples of Bangalore
Fanous Temples of Bangalore


बैंगलोर के १० प्रसिद्ध मंदिर | List of Famous Temples in Bangalore


बैंगलोर के प्रसिद्ध मंदिरों की सूचि ( List of Famous Temples in Bangalore ) इस प्रकार है |

1. शिवोहम शिव मंदिर | Shivoham Shiva Temple, Bangalore


Shivoham Shiva Temple Bengaluru
Shivoham Shiva Temple

इस मंदिर का जो मुख्य आकर्षण का केंद्र है वो है भगवान् शिव की मूर्ती जो कि काफी बड़ी है | और जिसमे भगवान् योगिक मुद्रा में बैठे हुए हैं | इस मंदिर में भगवान् गणेश की भी मूर्ती है जो लगभग ३२ फ़ीट ऊँची है | शिवोहम  शिव मंदिर पहले शिव मंदिर के नाम से जाना जाता था |

2. इस्कान मंदिर | Iskcon Temple, Bangalore

Iskcon Temple Bengaluru
Iskcon Temple

यह मंदिर Banglore में स्थित है जो की कर्नाटक में आता है वैसे तो iskcon मंदिर देश के काफी हिस्सों में है पर हम यहाँ पर बैंगलोर की बात कर रहे हैं | यह मंदिर भगवान् कृष्ण को समर्पित है | हर साल काफी श्रद्धालु यहाँ पर दर्शन करने आते हैं |

3. बनशंकरी मंदिर | BanaShankari Temple, Bangalore

Banashankari Temple Bengaluru
Banashankari Temple

Bangalore City रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर की दूरी पर, कनकापुरा रोड पर श्री Banashankari mandir स्थित है। यह मंदिर देवी पार्वती के अवतार बनशंकरी अम्मा को समर्पित है तथा यह मंदिर बैंगलोर के सबसे पुराने और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मन जाता है 
भक्तों के बीच एक धारणा यह भी है कि राहुकाल में देवी बानाशंकरी अम्मा की पूजा करने से सभी कठिनाइयों, समस्याओं और गरीबी से छुटकारा मिल जायेगा। आधे कटे हुए नींबू के छिलके में कई तेल के दीपक जलाकर तथा हटाए गए गूदे से देवता की पूजा की जाती है।


4. सोमेश्वर मंदिर | Halasuru Someshwara Temple, Bangalore

Someshwara Temple Bengaluru
Someshwara Temple

यह मंदिर हिंदू देवता शिव को समर्पित है। यह मंदिर प्राचीन मंदिरों में से एक है  | मंदिर की कई अन्य उल्लेखनीय विशेषताओं के अलावा इसमें मंदिर में  सबसे आकर्षक रावण की विस्तृत मूर्तियां हैं और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कैलाश पर्वत को पकड़ती हैं, देवी दुर्गा ने महिषासुर को मार डाला, भगवान शिव और पार्वती के विवाह के दृश्य, की छवियां यहाँ का आकर्षण हैं |

5. नंदी मंदिर | Big Bull Temple, Bangalore 

Big Bull Temple Bengaluru
Big Bull Temple

इस मंदिर को नंदी मंदिर भी कहा जाता है | यह मंदिर नंदी की बड़ी मूर्ती की वजह से काफी प्रसिद्ध है जो कि श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है |

6. नागेश्वरा मंदिर | Nageshwara temple, Bangalore

Nageshwara temple Bangalore
Nageshwara Temple

नागेश्वर मंदिर जिसे पांच लिंगेश्वर मंदिर भी कहते हैं यह बेगुर में स्थित है, जो भारत के कर्नाटक राज्य के बैंगलोर ग्रामीण जिले के भीतर एक छोटा सा शहर है। इसे नागेश्वर भी कहा जाता है और इसे नागनाथेश्वरा कहा जाता है। शिलालेखों से यह ज्ञात होता है कि बेगुर को कभी वेपुर कहा जाता था |


7. धर्मराय मंदिर | Dharamaraya swami Temple, Bangalore

Dharamaraya Temple Bangalore
Dharamaraya temple

धरमराय स्वामी मंदिर बैंगलोर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है हर साल काफी ज्यादा तादाद में श्रद्धालु यहाँ आते हैं | यह एकमात्र ऐसा मंदिर है जो पांडव और द्रौपदी का सम्मान करता है | यहाँ आपको हिन्दू शैली की वास्तुकला के अद्भुत दर्शन होंगे |


8. श्रृंगगिरि शनमुखा मंदिर | Shrungagiri Shanmukha Temple, Bangalore

Shrungagiri Temple Bangalore
Shrungagiri Temple

भारत के कर्नाटक राज्य के बैंगलोर में स्थित भगवान शंकुमुख का एक अनोखा मंदिर है। श्रृंगगिरि हिल में शनमुखा मंदिर की असाधारण विशेषता गोपुरम या मंदिर की मीनार है जिसमें भगवान शंखमुख या मुरुगन के छह मुख हैं। 
मंदिर में छह चेहरों के ऊपर एक क्रिस्टल गुंबद है। रात के दौरान, क्रिस्टल को एलईडी रोशनी से रोशन किया जाता है, जो देखने में आकर्षक लगता है।

9.  Prasanna Veeranjaneya Temple, Bangalore

Prasanna Veeranjaneya Temple Bangalore
Prasanna Veeranjaneya Temple

यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है और यह मंदिर हनुमान जी की विशाल मूर्ती के लिए प्रसिद्ध है यह मंदिर बैंगलोर में महालक्ष्मी लेआउट 4th main रोड पर है   |

10. Gavi Gangadhareshwara Temple, Bangalore

Gavi Gangadhareshwara Temple Bangalore
Gavi Gangadhareshwara Temple

यह मंदिर भगवान् शिव का समर्पित है और यह मंदिर भारतीय Rock cut वास्तुकला का सटीक उदहारण है | यह मंदिर अपने रहस्यमयी पत्थरों के लिए प्रसिद्ध है |

मित्रों ये थे बैंगलोर के प्रसिद्ध मंदिर ( Famous Temples of Bangalore ) जो आपको अपने परिवार के साथ जरूर घूमना चाहिए |