प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय मंदिर | Famous South Indian Temples in Hindi

नमस्कार मित्रों, आज के इस लेख में मैं आपको दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरFamous South Indian Temples ) के बारे में बताने जा रहा हूँ। अगर आपको धार्मिक स्थानों पर घूमना पसंद है तो फिर आप दक्षिण भारत के इन मंदिर को जरूर घूमिये। इन सभी मंदिरों की अपनी अलग खासियत है। 

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों ( mandir ) की सूचि। List of Famous South Indian Temples.


मित्रों, वैसे तो दक्षिण भारत में काफी मंदिर हैं पर मैं आपके दक्षिण भारत के ऐसे मंदिरों ( Famous South Indian Temples in Hindi ) की सूचि लेकर आया हूँ जो अपने आप में काफी खास हैं और आपको अपने जीवन ये मंदिर जरूर घूमने चाहिए। 


South India most famous temples
Famous South Indian Temples



1. कनक दुर्गा मंदिर | Kanak Durga Mandir 

मित्रों, कनक दुर्गा मंदिर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के विजयवाड़ा शहर में स्थित है। कनक दुर्गा मंदिर कृष्णा नदी के किनारे इंद्रकीलाद्री पर्वत की पहाड़ीयों पर स्थित है। यह मंदिर दुर्गा माँ को समर्पित है।  कनक दुर्गा मंदिर को श्री दुर्गा मल्लेश्वर स्वामी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मित्रों, अगर आप कभी भी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर जाएँ तो यह मंदिर जरूर देखें। 


2. श्री रामनाथस्वामी मंदिर, रामेश्वरम | Shri Ramnathswamy mandir, Rameshwaram

मित्रों , श्री रामनाथस्वामी मंदिर दक्षिण भारत के तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) राज्य में रामेश्वरम में स्थित है। यह  मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।  रामेश्वरम का लिंग भी बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक मन जाता है, जो हिंदुओं के लिए बहुत पवित्र है। यहाँ रामेश्वरम में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा की जाती है।  यह रामेश्वरम पंबन द्वीप पर है जो पंबन चैनल द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप से अलग है। मित्रों इस मंदिर में काफी दूर दूर से लोग दर्शन करने आते हैं आपको भी रामनाथस्वामी मंदिर जरूर जाना चाहिए। 


3. तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर | Tirupati Venkateshwar Mandir

तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर ( Tirupati Venkateshwar Temple ) दक्षिण भारत ( South India ) के आन्ध्र प्रदेश के चित्तूर ज़िले के तिरुपति में स्थित है | भगवान् वेंकटेश्वर भगवान् विष्णु के अवतार माने जाते हैं इसलिए यह मंदिर भगवान् विष्णु को समर्पित है।  इस मंदिर में आपको भारतीय वास्तुकला तथा शिल्पकला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। 


4. मुरुदेश्वर मंदिर | Murudeshwara Temple, Bhatkal  

मुरुदेश्वर मंदिर दक्षिण भारत ( South India ) के कर्नाटक राज्य में उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल तालुक में मुरुदेश्वर में स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहाँ पर भगवान शिव की काफी बड़ी मूर्ति है।  यहाँ पर लोग काफी दूर दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं। आपको भी मुरुदेश्वर मंदिर जरूर घूमने आना चाहिए। 

5. अनंतपुरा झील मंदिर | Anantpura Lake Temple

अनंतपुरा झील मंदिर दक्षिण भारत के केरल के उत्तरी सिरे में कासरगोड जिले के अनंतपुर गांव में बना है। आयताकार झील इस शानदार मंदिर की खास बात है। इसे तिरुवनंतपुरम में प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के देवता, भगवान अनंतपद्मनाभ का मूलस्थान भी माना जाता है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है और इस मंदिर को अनंत-पद्मनाभस्वामी भी कहते हैं ।

6. नटराज मंदिर, चिदंबरम | Nataraj Mandir, Chidambaram

नटराज मंदिर दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य के चिदंबरम में स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। नटराज मंदिर को चिदंबरम मंदिर भी कहते हैं। यहाँ पर आपको भगवान शिव की भव्य प्रतिमा देखने को मिलती है। इस नटराज मंदिर में भक्तगण काफी दूर दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं। नटराज मंदिर दक्षिण भारत का काफी प्रसिद्ध मंदिर है। इस नटराज मंदिर को राजा विक्रम चोल ने बनवाया था। 

7. सिंहाचलम मंदिर | Simhachalam Mandir

सिंहाचलम मंदिर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में विशाखापट्नम के पास सिंहाचलम नामक पहाड़ी पर स्थित है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है। सिंहाचलम मंदिर भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार को समर्पित है। सिंहाचलम मंदिर भगवान विष्णु के दो अवतारों वराह और नरसिंह अवतार के लिए काफी प्रसिद्ध है। सिंहाचलम मंदिर में लोग काफी दूर दूर से आते हैं यह एक प्रसिद्ध मंदिर है। 

8. श्रीकालाहस्ती मंदिर  | Shrikalahasti Temple

श्रीकालाहस्ती मंदिर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर जिले में स्थित है। श्रीकालाहस्ती मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है ।  यह मंदिर हिन्दुओं के लिए काफी महत्व रखता है जिसकी वजह से काफी दूर दूर से भक्तगण यहाँ पर भगवान शिव की पूजा करने आते हैं। 

9. कपालेश्वर मंदिर | Kapaleeshwarar Temple

कपालेश्वर मंदिर दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य के चेन्नई शहर  में स्थित है। कपालेश्वर मंदिर भगवान शिव तथा पार्वती को समर्पित है। कपालेश्वर मंदिर द्रविड़ वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण पेश करता है। 

10. ताली मंदिर, कोझिकोड | Tali Mandir, Kozhikode

ताली मंदिर दक्षिण भारत के केरल के कोड़िकोड ( Kozhikode ) में स्थित है। यह मंदिर केरल के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। ताली मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहाँ पर आपको कई देवी देवताओं की प्रतिमा के दर्शन करने को मिलेंगे। 

मित्रों, ये थे प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय मंदिर  ( Top 10 Famous South Indian temples ) जिन्हे आपको अपने जीवन में काम से काम एक बार जरूर घूमना चाहिए।  

ये भी पढ़ें :-