Famous Temples in Barsana | बरसाना के प्रसिद्ध मंदिर
बरसाना भारत देश के उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित है जो कि राधा रानी का जन्मस्थान है। बरसाना राधा रानी को समर्पित है और कृष्ण भक्ति के लिए समर्पित है। आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बरसाना के पवित्र तथा प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहा हूँ। इन सभी मंदिरों की अपनी एक खासियत है आपको यह मंदिर जरूर घूमने चाहिए।
बरसाना के प्रसिद्ध मंदिरों की सूची इस प्रकार है -
बरसाना के प्रसिद्ध मंदिरों की सूची -
1. श्री राधा रानी मंदिर बरसाना
2. कीर्ति मंदिर
3. श्री जी मंदिर
4. श्री मान मंदिर
5. दान बिहारी मंदिर
अब मैं आपको एक एक करके इन मंदिरों के बारे में विस्तार से बताऊंगा।
1. श्री राधा रानी मंदिर बरसाना | Shree Radha Rani Mandir, Barsana
श्री राधा रानी मंदिर, जो भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा के बरसाना में एक पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर देवी राधा को समर्पित है, जो भगवान कृष्ण के लिए एक पवित्र स्थान है।
कहते हैं कि यह मंदिर जिस पहाड़ी पर स्थित है, उस पहाड़ी को बरसाना का नाम दिया गया है। राधा रानी मंदिर को कई नामों से जाना जाता है जैसे लाडली जी का मंदिर, बरसाने की राधा रानी का मंदिर आदि। कृष्ण भक्त दूर-दूर से राधा रानी के दर्शन करने आते हैं।
2. कीर्ति मंदिर | Kirti Mandir in Barsana
कीर्ति मंदिर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बरसाना में है। यह राधा की माँ के नाम पर है। कीर्ति मंदिर में राधा रानी अपनी माँ कीर्ति की गोद में हैं। कीर्ति मंदिर में आपको विभिन्न प्रकार की झांकियाँ देखने को मिलेंगी।
इस मंदिर में एक झांकी है जिसमें भगवान कृष्ण राधा रानी को झुलाते हुए आ रहे हैं। यह झांकी कृष्ण के भक्तों को बहुत ही आकर्षित करती है। यह झांकी राधा रानी की माँ कीर्ति की गोद में सोती हुई राधा रानी को दर्शाती है।
3. श्री जी मंदिर | Shree jee Mandir in Barsana
श्री जी मंदिर उत्तर प्रदेश के बरसाना में स्थित है। यह मंदिर राधा रानी को समर्पित है। ललिता और विशाखा के साथ राधा रानी यहां विराजमान हैं। यह मंदिर बहुत ही आकर्षक है। दूर-दूर से कृष्ण भक्त दर्शन के लिए आते हैं।
4. श्री मान मंदिर | Shree Maan Mandir in Barsana
श्री मान मंदिर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बरसाना के मानपुर गांव के पास मानगढ़ पर्वत की चोटी पर स्थित है। यह मंदिर राधा रानी को समर्पित है। श्री मान महराज के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर से जुड़ी खास बात यह है कि राधा रानी का मन में सबसे प्रिय स्थान है। इस मंदिर को राधा और कृष्ण की लीलाओं के लिए भी जाना जाता है। इस मंदिर की भव्यता परम भक्त गणों को आकर्षित करती है।
5. दान बिहारी मंदिर | Daan Bihari Mandir in Barsana
दान बिहारी मंदिर उत्तर प्रदेश राज्य के बरसाना में स्थित है जो राधा रानी का जन्म स्थान है। यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है। यहाँ भक्तों को राधा कृष्ण की कथाएं सुनने का अवसर प्राप्त होता है। दान बिहारी मंदिर की खासियत यह है कि हर साल होली और जन्मआष्ट्मी जैसे त्योहारों पर विशेष उत्सव मनाये जाते हैं जिससे यह एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल बन जाता है।
मित्रों ये थे बरसाना के प्रसिद्ध मंदिर ( Famous Temples in Barsana ) जहाँ आपको अपने जीवन काल में कम से कम एक बार जरूर घूमना चाहिए।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें