मथुरा के 13 दर्शनीय स्थल तथा मंदिर और घूमने की जानकारी | Place to visit in Mathura in Hindi


नमस्कार मित्रों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको मथुरा में घूमने एवं देखने योग्य दर्शनीय स्थल तथा भव्य तथा प्रसिद्ध मंदिरों ( Place to visit in Mathura ) के बारे में बताएंगे। 

मित्रों, मथुरा एक पवित्र तथा धार्मिक नगरी है जहाँ पूरे भारतवर्ष से लोग यहाँ पर दर्शन करने आते हैं। मथुरा भगवान कृष्ण का धर्म स्थल है  

मथुरा यमुना नदी के किनारे बसा हुआ एक सुन्दर धार्मिक नगर है।  मथुरा का ऐतिहासिक तथा धार्मिक महत्व है।  मथुरा बहुत ही पवित्र तीर्थ स्थान माना जाता है। जहाँ आपको कई भव्य मंदिर, सरोवर आदि देखने को मिलते हैं।  यदि आप मथुरा घूमना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।  इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपको मथुरा में कौन कौन सी जगह देखनी चाहिए।  इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देंगे। 


मथुरा के 13 खास दर्शनीय स्थल – Top Places To Visit In Mathura In Hindi


अब मैं आपको एक एक करके मथुरा में देखने योग्य दर्शनीय स्थल ( Tourist Places in Mathura ) तथा मंदिरों के बारे में बताता हूँ। -


Tourist Places in Mathura Vrindavan
Place to Visit in Mathura



1 - कृष्ण जन्म भूमि मंदिर - Krishna Janm Bhoomi Mandir Mathura in Hindi

मित्रों, जब आप मथुरा जायें तो सबसे पहले आप कृष्ण जन्मभूमि मंदिर देखने जाइये।  ये मंदिर मथुरा रेलवे स्टेशन से ३-४ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण मथुरा की एक जेल में पैदा हुए थे। उसी जेल की कोठरी वाले स्थान पर अब एक मंदिर है जिसे हम कृष्ण जन्मभूमि मंदिर भी कहते हैं। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु यहाँ हर साल आते हैं।  जन्मअष्ट्मी और होली पर यहाँ एक अलग ही आकर्षण होता है।  हो सके तो सबसे पहले आप यही मंदिर देखें। 

2- मथुरा का धार्मिक स्थल द्वारकाधीश मंदिर – Dwarkadhish Temple Mathura in Hindi

मित्रों, यह कोई ज्यादा पुराना मंदिर नहीं है | ये मंदिर अपने झूले उत्सव की वजह से प्रसिद्ध है | यह उत्सव मानसून की शुरुआत में मनाया  जाता है | इस मंदिर की खास बात ये है कि यहाँ पर आप भगवान  कृष्ण को द्वारका के राजा के रूप में देख सकते हैं |

3. राधा कुंड मथुरा का धार्मिक स्थल – Radha Kund Mathura in Hindi

मित्रों, द्वारकाधीश के बाद अगला दर्शनीय स्थल है राधा कुंड | राधा कुंड मथुरा का एक प्रमुख तीर्थस्थान है | कहते हैं कि राधा कुंड का इतिहास राधा और कृष्ण के जमाने का ही है जो उनके प्रेम को दर्शाता है | ये भी आपको मथुरा में जरूर देखना चाहिए |


4. मथुरा के पर्यटन स्थल कंस किला – Kans Qila Mathura Tourist Place In Hindi

मित्रों, कंस किला मथुरा का काफी प्राचीन किला है जो कि कंस को समर्पित है | ये भी मथुरा के लोकप्रिय पर्यटन स्थानों में से एक माना जाता है | आपको कम से कम एक बार तो कंस का किला भी देखना चाहिए |

5. गोवर्धन पहाड़ी मथुरा में देखे जाने वाला पर्यटन स्थल – Govardhan Hill Mathura in Hindi

गोवर्धन पर्वत क़ो गिरिराज जी के नाम से भी जाना जाता है | जो लोग मथुरा जाते हैं वे गिरिराज जी की परिक्रमा अवश्य करते हैं | गोवर्धन पर्वत मथुरा से २२ किलोमीटर दूर वृन्दावन के पास स्थित है | मथुरा आने वाले पर्यटक  इसे सबसे ज्यादा देखते हैं |

6. मथुरा संग्रहालय मथुरा – Mathura Museum 

मित्रों, मथुरा में एक संग्रहालय भी है जिसका निर्माण 1874 में किया गया था | यहाँ पर आपको प्राचीन अनूठी वास्तुकला देखने क़ो मिलेगी | यहाँ आपको काफी प्राचीन वस्तुएं देखने क़ो मिलेंगी |

7.  कुसुम सरोवर मथुरा में घुमने की जगह – Kusum Sarovar Mathura in Hindi

गोवर्धन पर्वत और राधा कुंड के बीच स्थित है कुसुम सरोवर जो अपनी सुंदरता के लिए बहुत प्रसिद्ध है | ये आपको मथुरा में जरूर देखना चाहिए |
कुसुम सरोवर के पास आपको कई मंदिर दिखाई देंगे जो आप मथुरा यात्रा के दौरान देख सकते हैं |


8. रंगजी का मंदिर | Rangji Temple, Vrindavan

मित्रों, वृन्दावन ( Vrindavan ) में मथुरा मार्ग पर स्थित है रंगजी का मंदिर जो भगवन विष्णु के एक अवतार क़ो समर्पित है |इस मंदिर की वास्तु शिल्प कला दक्षिण के मंदिरों जैसी दिखाई देती है | ये रंगजी का मंदिर आपको काफी पसंद आएगा |


9. मथुरा के घाट | Famous Ghats of Mathura

मित्रों. मथुरा के घाट काफी अच्छे दर्शनीय स्थल हैं | इन घाटों का सम्बन्ध भगवान कृष्ण के समय से बताया जाता है | यह भी सुना है कि यहाँ स्नान करने से भक्तों के पाप धूल जाते हैं | इसलिए जब भी आप मथुरा जाएँ तो यहाँ डुबकी जरूर लगाएं |

10. प्रेम मंदिर | Prem Mandir in Mathura

प्रेम मंदिर वृन्दावन में स्थित है | इसका निर्माण जगद्गुरु कृपालु जी महाराज द्वारा भगवान कृष्ण और राधा के मंदिर के रूप में करवाया है | रात्रि के समय इस मंदिर का नजारा अदभुत होता है |

11. इस्कॉन  मंदिर | Iskcon Temple in Mathura in Hindi

इस्कॉन मंदिर प्रेम मंदिर से थोड़ी दूरी पर स्थित है | यहाँ विदेशी शैलानियों कि काफी मौजूदगी रहती है | ये मंदिर भी आपको जरूर देखना चाहिए |

12. निधिवन | Nidhivan, Mathura

मित्रों , निधिवन की मान्यता है कि इस वन में आधी रात क़ो भगवान कृष्ण , राधा , गोपियाँ यहाँ रास करते हैं और जो भी ये सब देख लेता है वह अपनी नेत्र ज्योति खो देता है या अपना दिमागी संतुलन गवा देता है |

13. बांके बिहारी मंदिर | Banke Bihari Mandir, Mathura

बांके बिहारी मंदिर मथुरा रेलवे स्टेशन से १३ किलोमीटर दूर स्थित है | यह मंदिर भी आपको जरूर देखना चाहिए |

मित्रों, ये थे मथुरा के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल ( Place to visit in Mathura ) जहाँ आपको अपने जीवन में कम से कम एक बार तो जरूर घूमना चाहिए। 

मथुरा कैसे पहुंचे ?


मित्रों अगर आप मथुरा के पर्यटन स्थल ( Place to visit in Mathura ) देखने आना चाहते हैं तो फिर आप रेलगाड़ी, और बस के द्वारा आ सकते हैं।  अगर आप हवाईजहाज से आना चाहते हैं तो मथुरा से नजदीकी हवाई अड्डा आगरा में है।  आप आगरा तक तो हवाई जहाज से आ जाइये फिर आप बस या रेलगाड़ी किसी से भी आ सकते हैं और फिर यहाँ आकर मथुरा के टूरिस्ट प्लेस का आनंद ले सकते हैं।