नेपाल के प्रसिद्ध मंदिर | Famous Temples in Nepal

नमस्कार मित्रों, नेपाल का नाम तो आपने सुना ही होगा एक ऐसा देश जो कभी किसी का गुलाम नहीं बना।  आज हम आपको इस आर्टिकल में नेपाल के प्रसिद्ध मंदिरों ( Famous Temples of Nepal ) के बारे में बताने जा रहे हैं।  आपको नेपाल के ये प्रसिद्ध मंदिर अवश्य देखने चाहिए। 

नेपाल के प्रसिद्ध मंदिरों की सूचि। List of Famous Temples in Nepal

मित्रों ये है नेपाल के प्रसिद्ध मंदिरों की सूचि ( List of Temples in Nepal ) -


Famous Temples in Nepal, Nepal Famous Temple
Famous Temples of Nepal



1. स्वयंभूनाथ स्तूप | Swayambhu Stupa in Nepal.
2. पशुपतिनाथ मंदिर | Pashupatinath Mandir.
3. बुढ़ानीलकंठ मंदिर | Budha Neelkanth Mandir in Nepal
4. मुक्तिनाथ मंदिर | MuktiNath Mandir in Nepal
5. मनोकामना/मनकामना मंदिर | Manokamna Temple in Nepal.
6. चंगू नारायण। Changu Narayan Mandir 
7. दन्त काली मंदिर | Dant Kali Temple in Nepal.
8. जानकी मंदिर | Janki Mandir in Nepal

अब मैं आपको एक एक करके नेपाल के इन प्रसिद्ध मंदिर ( Famous Temples in Nepal ) के बारे में विस्तार से बताऊंगा।  

1. स्वयंभूनाथ स्तूप | Swayambhu Stupa in Nepal.

स्वयंभूनाथ स्तूप दुनिया के सबसे सुन्दर बौद्ध स्थलों में से एक है। स्वयंभूनाथ स्तूप नेपाल देश की राजधानी काठमांडू से ३ किलोमीटर पश्चिम दिशा में एक पहाड़ी पर स्थित है जो कि एक प्राचीन स्तूप है।  बौद्ध धर्म के लोगों के लिए यह स्थल सबसे पवित्र है।  इसके चारों तरफ आँखें बानी हुई हैं। इन आँखों के बारे में कहा जाता है कि ये गौतम बुद्ध की आँखें हैं जो चरों दिशाओं मर देख रही हैं। अगर आप कभी भी नेपाल जाएँ तो ये स्वयंभूनाथ स्तूप जरूर देखें। 

2. पशुपतिनाथ मंदिर | Pashupatinath Mandir in Nepal.

मित्रों, पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू के पूर्वी बाहरी इलाके में बागमती नदी के किनारे पर स्थित है।  यह मंदिर हिन्दुओं को काफी ज्यादा आकर्षित करता है।  मित्रों, पशुपतिनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।  पशुपतिनाथ मंदिर के बारे में एक बात काफी ज्यादा प्रचलित है कि यहाँ मरने वालों को मानव के रूप में पुनर्जन्म होता है।  पशुपतिनाथ मंदिर में मृत्यु कि भावना को महसूस किया जा सकता है। 


3. बूढ़ानीलकंठ मंदिर | Budha Neelkanth Mandir in Nepal

बूढ़ानीलकंठ मंदिर काठमांडू में शिवपुरी के पास स्थित है। बूढ़ानीलकंठ मंदिर भगवान विष्णु तथा भगवान शिव को समर्पित है।  इस मंदिर में भगवान विष्णु एक विशाल तालाब में निवास कर रहे हैं अर्थात मेरे कहने को मतलब ये है कि यहाँ भगवान विष्णु कि एक सोती हुई प्रतिमा है जो कि बहुत ही अद्भुत तथा मनोरम है। मित्रों इस मंदिर को नाम बूढ़ानीलकंठ है क्योंकि भगवान शिव ही नीलकंठ हैं। 

4. मुक्तिनाथ मंदिर | MuktiNath Mandir in Nepal

मुक्तिनाथ मंदिर हिन्दुओं और बौद्ध दोनों के लिए काफी खास है क्योंकि यहाँ के बारे में एक बात कही जाती है कि विष्णु भगवान यहाँ पर वृंदा के श्राप से मुक्त हुए थे।  मुक्तिनाथ मंदिर नेपाल के मस्टैंग ( mustang ) में थोरोंग ला पर्वत दर्रे के तल पर मुक्तिनाथ घाटी में है। मुक्तिनाथ मंदिर शालिग्राम भगवान के लिए काफी प्रसिद्ध है जी कि एक पवित्र पत्थर है और यह काली गण्डकी नदी में पाया जाता है।  यहाँ पर भगवान विष्णु को शालिग्राम पत्थर के रूप में मानते तथा पूजते हैं। 

5. मनोकामना/मनकामना मंदिर | Manokamna Temple in Nepal.

मनकामना या मनोकामना मंदिर नेपाल के गोरखा के दक्षिण में १२ किलोमीटर दूर स्थित है। मनोकामना मंदिर भगवती माँ दुर्गा को समर्पित है। 
कहते हैं कि इस मंदिर में जो भी भक्त अपनी कामना लेकर आता है, भगवती माँ उसकी इच्छा जरूर पूरी करती हैं। इसी वजह से इस मंदिर का नाम मनकामना या मनोकामना मंदिर है।  इस मंदिर में एक ऐतिहासिक घंटा भी है जिसके बारे में कहते हैं कि जो भी यह घंटा बजाता है उसकी इच्छा पूर्ण हो जाती है। दूर दूर से भक्तगण मनोकामना मंदिर में दर्शन करने का आते हैं। 

6. चंगू नारायण। Changu Narayan Mandir 

चंगु नारायण मंदिर एक काफी पुराना मंदिर है। जो कि काठमांडू जो नेपाल की राजधानी है वहां से १२ किलोमीटर के पूर्व में स्थित है। चंगुनारायण मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है और इस मंदिर को चंगु और डोलागिरि नाम से भी जानते हैं। यह मंदिर नेपाल के प्रमुख मंदिरों में से एक है। 



7. दन्त काली मंदिर | Dant Kali Temple in Nepal.

दन्तकाली मंदिर ५१ शक्तिपीठ में से एक मन जाता है तथा दन्तकाली मंदिर नेपाल के धरान में विजयपुर  में स्थित एक हिंदू मंदिर है। यह दन्तकाली मंदिर माँ दुर्गा को समर्पित है। यहाँ के बारे में एक मान्यता है कि जब भगवान् शिव देवी सती के मृत शरीर को ले जा रहे थे तब भगवानविष्णु ने देवी साथी के शरीर के कई भाग किये थे। इस जगह पर देवी सती के दांत गिरे थे इस वजह से इसका नाम दन्तकाली पड़ा। नवरात्र के समय इस मंदिर में काफी भीड़ होती है। 

8. जानकी मंदिर | Janki Mandir in Nepal

 मित्रों, जानकी मंदिर एक हिन्दू मंदिर है जो कि नेपाल देश के जनकपुर के केंद्र में स्थित है।  जानकी मंदिर देवी सीता को समर्पित है। इस जानकी मंदिर को जनकपुर धाम भी कहते हैं। जानकी मंदिर कि कलाकृति बहुत ही भव्य तथा मनोरम है। आज भी जानकी मंदिर में कुछ ऐसे सबूत हैं जो रामायण काल के बारे में बताते हैं। मित्रों, जानकी मंदिर को देखने देखने दूर दूर से लोग आते हैं। आपको भी जानकी मंदिर अपने जीवन काल में जरूर देखना चाहिए। 

मित्रों ये थे नेपाल के प्रसिद्ध मंदिर ( Famous Temples in Nepal ) जहाँ आपको अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए।