पंजाब के प्रसिद्ध मंदिर  | Famous Temples of Punjab

नमस्कार मित्रों, आज के इस आर्टिकल में मैं आपको पंजाब के प्रसिद्ध स्थान
( Famous Places of Punjab ) के बारे में बताने जा रहा हूँ जो कि पंजाब की शान हैं और पंजाब को और जगहों से अलग बनाता है। आपको अपने जीवन में ये मंदिर जरूर घूमने चाहिए। 

List of famous temples in Punjab | पंजाब के प्रसिद्ध मंदिरों की सूचि 

पंजाब के प्रसिद्ध मंदिरों की सूचि इस प्रकार है - 


famous temples in Punjab, Famous Places in Punjab
Famous Temples in Punjab



1. Golden Temple in Amritsar | स्वर्ण मंदिर अमृतसर 

भारत के पंजाब राज्य के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है जो कि विश्व विख्यात है । इस स्वर्ण मंदिर में रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु दूर दूर से यहाँ दर्शन करने आते हैं। यह स्वर्ण मंदिर हरमिंदर साहिब के नाम से भी जाना जाता है तथा इस मंदिर को सोने से मढ़वाया गया है। भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद आप यहाँ का कड़ाह प्रसाद प्राप्त करते हैं जो दुनिया की सबसे स्वादिष्ट चीज है । आपको यह मंदिर जरूर देखना चाहिए तथा यहाँ का प्रसाद जरूर ग्रहण करना चाहिए। यह स्वर्ण मंदिर एक तालाब से घिरा हुआ है जहाँ लोग मुख्य परिसर में प्रवेश करने से पहले डुबकी लगाते हैं। पंजाब में ये स्वर्ण मंदिर रात में काफी शानदार दिखाई पड़ता है। 


2. Mukteshwar Mahadev Mandir in Pathankot City | मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पठानकोट 

मुक्तेश्वर महादेव मंदिर भारत के पंजाब राज्य के मुख्य मंदिरों में से एक है। यह मंदिर पठानकोट से 22 किमी की दूरी पर रावी नदी के किनारे  शाहपुर कंडी बांध के पास स्थित है। यह मंदिर पंजाब में एक पहाड़ की चोटी पर स्थित है। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर में आपको संगमरमर से बने सफ़ेद शिवलिंग के दर्शन करने को मिलेंगे। इसके साथ साथ भगवान गणेश, ब्रह्मा, विष्णु, देवी पार्वती और हनुमान भी विराजमान हैं आपको उनके भी दर्शन करने को जरूर मिलेंगे। इस मंदिर के पास आपको कुछ गुफाएं मिलेंगी जिसके बारे में कहा जाता है कि पांडवों ने अपना कुछ समय इस गुफा में बिताया था। हर साल इस मंदिर में एक मेला लगता है जहाँ दूर दूर से लोग आते हैं। 


3. Gurudwara Fatehgarh in Fatehgarh sahib | गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब 

गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब भारत के पंजाब राज्य के फतेहगढ़ में स्थित है।  यह गुरुद्वारा या पूजा स्थल बंदा बहादुर के मार्गदर्शन में सिखों द्वारा 1710 में बनवाया गया था। यहाँ के मुख्य गुरुद्वारे के परिसर में कई अन्य गुरुद्वारे भी मौजूद हैं जिनमे बुर्ज माता गुजरी, भोरा साहिब, शहीद गंज और टोडर मल जैन हॉल नाम का एक बड़ा हॉल और एक पवित्र सरोवर भी मौजूद हैं । इस सिख मंदिर का निर्माण गुरु गोबिंद सिंह के वीर पुत्रों के बलिदान की याद में किया गया था। आपको यह जरूर देखना चाहिए। 

4. Jayanti devi mandir in Ropar district | जयंती देवी मंदिर

जयंती देवी मंदिर भारत के पंजाब राज्य के रोपड़ जिले में शिवालिक पर्वतमाला में पहाड़ी पर स्थित हैं। यह मंदिर पंजाब के सबसे सुन्दर मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में जयंती देवी को विजय की देवी के रूप में मानते हैं। यहाँ इस मंदिर में हर साल काफी दूर दूर से भक्तगण आते हैं। इस मंदिर में आपको सुबह की प्रार्थना में जरूर शामिल होना चाहिए जयंती देवी के इस मंदिर में नवरात्री को काफी अच्छे तरीके से मनाते हैं। 



5. Durgiana Temple in Amritsar | दुर्गियाना मंदिर

दुर्गियाना मंदिर भारत के पंजाब राज्य के स्थित में एक मुख्य हिन्दू मंदिर है। दुर्गियाना मंदिर दुर्गा माता को समर्पित है तथा इसकी वास्तुकला स्वर्ण मंदिर जैसी ही है। इस दुर्गियाना मंदिर में देवी लक्ष्मी और विष्णु के साथ-साथ अधिष्ठात्री देवी भी हैं। दुर्गियाना मंदिर एक पवित्र झील के बीच में बना हुआ है। यहाँ पर दशहरा, जन्माष्टमी, रामनवमी और दिवाली बहुत धूमधाम से मनाते हैं।  यहाँ दूर दूर से लोग दुर्गा माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। 

6. Gurudwara Manji Sahib in Ludhiana District | मंजी साहिब गुरुद्वारा

मंजी साहिब गुरुद्वारा भारत के पंजाब राज्य के लुधिआना में स्थित है। इस मंजी साहिब गुरुद्वारा को आलमगीर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ के बारे में कहा जाता है कि गुरु गोबिंद सिंह कुछ समय के लिए इस स्थान पर रुके थे। आपको भी इस गुरुद्वारा में आशीर्वाद लेने जरूर आना चाहिए। 

7. Kali Mata Mandir | काली माता मंदिर 

काली माता मंदिर भारत के पंजाब राज्य के पटियाला में एक स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में लोग दूर दूर से काली माता के दर्शन करने और पूजा करने आते हैं। काली माता के इस मंदिर को 1936 में सिख महाराजा भूपिंदर सिंह ने बनवाया था। यह काली माता मंदिर काफी हरे भरे वातावरण में स्थित है।  रविवार को इस मंदिर में बहुत ज्यादा भीड़ होती है। 

8. Akal Takht in Amritsar | अकाल तख़्त  

अकाल तख़्त  हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे के परिसर में स्थित है तथा यह सिख के छठवें गुरु, गुरु हरगोबिंद द्वारा बनाया गया था। यह अकाल तख़्त भारत के पंजाब राज्य के अमृतसर में है | यह अकाल तख्त सिख धर्म के पांच तख्तों या सत्ता के आसनों में से एक है। यह लौकिक मुद्दों तथा न्याय की जगह के रूप में बनाया गया था। यहाँ दूर दूर से लोग आते हैं तथा यह वर्तमान संरचना संगमरमर की जड़ाई और सोने की पत्ती वाले गुंबद वाली पांच मंजिला इमारत हैजिसे आपको जरूर देखना चाहिए।

मित्रों, ये थे पंजाब के प्रसिद्ध मंदिर ( Famous Temples in Punjab ) जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए। ये पंजाब के वो प्रसिद्ध स्थान ( Famous Places of Punjab ) हैं जो भारत में अपना मुख्य स्थान रखते हैं।