अयोध्या राम मंदिर से जुड़ी मुख्य बातें  | Facts about Ram Mandir

नमस्कार मित्रों, 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको अयोध्या राम मंदिर ( Ayodhya Ram Temple ) से जुड़ी मुख्य तथा खास बातें बताएंगे। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि अयोध्या राम मंदिर का उदघाटन  २२ जनवरी को होने जा रहा है। २२ जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन बहुत ही ज्यादा भव्य, ऐतिहासिक तथा मन को भाव विभोर कर देने वाला होगा। इस अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बड़े बड़े साधू संत, बड़े बड़े राजनेता, अभिनेताओं को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि स्वतंत्र भारत का यह सबसे बड़ा और सबसे खास धार्मिक कार्यक्रम होने वाला है। इस अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में लगभग 7 से 8 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। 


अयोध्या राम मंदिर से जुड़े खास तथ्य। Facts about Ayodhya Ram Mandir

अब मैं आपको अयोध्या राम मंदिर ( Ayodhya Ram Temple ) से जुड़े मुख्य तथ्य बताने जा रहा हूँ जो इस प्रकार हैं :- 



Ayodhya Ram Temple
अयोध्या राम मंदिर | Ayodhya Ram Temple



1. अयोध्या राम मंदिर के निर्माण का इतिहास | Ayodhya Ram Mandir History

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार अयोध्या भगवान राम का जन्मस्थान था ! हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान राम भगवान विष्णु के अवतार थे इसलिए अयोध्या में राम मंदिर बना हुआ था लेकिन बाद में जब बाबर भारत आया तो उसने भगवान राम के जन्मस्थान पर मस्जिद का निर्माण कर दिया।  यह मस्जिद वहां पर 19वीं शताब्दी तक थी फिर बाद में भाजपा के नेतृत्व में राम मंदिर बनाने को लेकर एक आंदोलन खड़ा हुआ फिर यहां का सर्वे हुआ जिससे ऐसे सबूत मिले जो बताते हैं कि यहां पहले हिंदू मंदिर था इसके बाद कोर्ट ने 2019 में हिंदू पक्ष में फैसला सुनाया और वहां पर राम मंदिर बनाने का आदेश दिया।  



2. अयोध्या राम मंदिर का डिज़ाइन | Ayodhya Ram Mandir Design

अयोध्या राम मंदिर में राम मंदिर के डिजाइन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि राम मंदिर के इस डिजाइन को सोमपुरा परिवार ने बनाया है यह परिवार मंदिर के डिजाइन बनाने के लिए पूरी दुनिया में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।  इस परिवार ने करीब 100 से ज्यादा मंदिरों का डिजाइन बनाया है।  सोमनाथ मंदिर का भी डिजाइन इसी परिवार ने बनाया है।  इस मंदिर के मुख्य डिजाइन को चंद्रकांत सोमपुरा ने बनाया है और उनके दो बेटे आशीष और निखिल सोमपुरा ने उनकी मदद की है। कहा जा रहा है कि अयोध्या का राम मंदिर भारत देश का सबसे बड़ा मंदिर बनने जा रहा है। मंदिर की ऊंचाई लगभग 161 फीट और इसका क्षेत्रफल लगभग 28000 स्क्वायर फीट है। राम मंदिर के निर्माण में दिलचस्प बात यह है कि इसकी नींव में करीब 2587 क्षेत्र के पवित्र मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है इनमें से झांसी, बिठूर, यमुनोत्री, हल्दीघाटी, चित्तौड़गढ़, स्वर्ण मंदिर आदि क्षेत्र शामिल है |


3. मंदिर के निर्माण में स्टील और लोहे का प्रयोग न होना 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव श्री चंपत राय जी के अनुसार मंदिर के निर्माण में किसी भी प्रकार का लोहा या स्टील का प्रयोग नहीं किया गया है | इसमें मुख्य रूप से पत्थरों का प्रयोग किया गया है कहा जा रहा है कि अगले 1000 वर्षों तक इस मंदिर को किसी भी प्रकार की मरम्मत की आवश्यकता नहीं पड़ेगी |


4. मंदिर के निर्माण में खास तरह की ईंट का प्रयोग 

मंदिर के निर्माण में खास तरह की ईंटों का प्रयोग किया गया है। रामायण के मुताबिक जब श्रीराम लंका पर चढ़ाई कर रहे थे तब समुद्र को पार करने के लिए रामसेतु बनाया गया था और उन जिन पत्थरों से रामसेतु बनाया गया था। उस पर श्री राम लिखकर उन पत्थरों को समुद्र में फेंका गया था और फिर वह पत्थर पानी में तैरने लग गए जिसकी वजह से पुल का निर्माण हुआ था। इस आधुनिक युग में भी श्री राम मंदिर में जिन ईंटों  का इस्तेमाल किया गया है। उन पर भी श्री राम का नाम लिखा हुआ है और इसे एक खास तरीके से डिजाइन किया गया जिससे कि मंदिर को और अधिक मजबूती मिल सके। 


5. राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर | Ayodhya Ram mandir Ground Floor

अगर बात करें इसके ग्राउंड फ्लोर की तो बताना चाहूंगा कि इस मंदिर के ग्राउंड फ्लोर में भगवान राम की कहानियों को दर्शाया गया है। इसकी पहली मंजिल में राम दरबार को दर्शाया है। 


अयोध्या राम मंदिर से जुड़े मुख्य आंकड़े | Impotant Facts related to Ayodhya Ram temple.

अगर अयोध्या राम मंदिर ( Ayodhya Ram Temple ) से जुड़े मुख्य आंकड़ों पर नजर डालें तो बताना चाहूंगा कि अयोध्या राम मंदिर का पूरा परिसर 70 एकड़ में फैला हुआ है। राम मंदिर की लम्बाई 360 फ़ीट, चौड़ाई 235 फ़ीट तथा राम मंदिर की कुल ऊंचाई 161 फ़ीट है इसमें तीन मंजिल हैं। अगर बात करें इसके भूतल की तो बताना चाहूंगा कि इसके भूतल में 160 कॉलम वहीं पहेली मंजिल पर 132 तथा दूसरी मंजिल पर 74 कॉलम हैं। मंदिर में कुल मिलाकर 12 द्वार होंगे। 

यह मंदिर पूरे भारत का सबसे बड़ा मंदिर होने वाला है। आप भी यह अयोध्या राम मंदिर ( Ayodhya Ram Temple ) जरूर देखने जाइएगा।