गोवा के प्रसिद्ध मंदिर | Famous temple in Goa 

नमस्कार मित्रों, आज के इस आर्टिकल में मैं आपको गोवा के प्रसिद्ध मंदिरों ( Famous Temple of Goa ) के बारे में बताने जा रहा हूँ। अगर आप कभी भी गोवा जाएँ तो इन प्रसिद्ध मंदिरों को जरूर देखें। 

गोवा के प्रसिद्ध मंदिर की सूचि इस प्रकार है | List of Famous temple in Goa

मित्रों, गोवा के जो प्रसिद्ध मंदिर ( Famous Temples of Goa ) आपको घूमने चाहिए उन गोवा के प्रसिद्ध मंदिर की सूचि इस प्रकार है - 



Famous Temples of Goa



1. मंगेशी मंदिर | Mangeshi Temple in Goa
2. तांबडी सुरला महादेव मंदिर | Tambdi Surla Mahadeva Mandir in Goa
3. महालक्ष्मी मंदिर | MahaLaxmi Temple in Goa
4. श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर | Shri Saptkoteshwar Mandir in Goa
5. मारुति मंदिर | Maruti Temple
6. श्री शांतादुर्गा मंदिर | Shri Shantadurga Temple
7. श्री महालसा मंदिर | Shri Mahalasa Temple
8. श्री नागेश मंदिर | Shri Nagesh Temple
9. श्री दामोदर मंदिर | Shri Damodar Temple
10.ब्रह्मा मंदिर | Brahma Temple in Goa

अब मैं एक एक करके गोवा के इन प्रसिद्ध मंदिर ( Famous Temple in Goa ) के बारे में विस्तारपूर्वक बताऊंगा। 

1. मंगेशी या मंगेश मंदिर   | Mangeshi Temple in Goa

मित्रों, मंगेश मंदिर ( Mangesh Mandir ) भारत के गोवा राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।  यह मंदिर लगभग ४५० वर्ष पुराण है तथा मंगेश मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मित्रों, मंगेश मंदिर में जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी के बीच का है क्योंकि इस समय गोवा का मौसम काफी सुहाबना होता है। मित्रों जब भी आप मंगेश मंदिर देखने जाएँ तो इसी समय जाएँ। 



2. तांबडी सुरला महादेव मंदिर | Tambdi Surla Mandir in Goa

तांबडी सुरला महादेव मंदिर ( Tambdi Surla Temple )भारत के गोवा राज्य की राजधानी पणजी से ६५ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तांबडी सुरला महादेव मंदिर गोवा के खास तीर्थ स्थलों में से एक है और यह मंदिर अपनी खास वास्तुकला शैली के लिए काफी प्रसिद्ध है।  तांबडी सुरला महादेव मंदिर भगवन शिव को समर्पित है।  मित्रों, मैं आपसे यही कहना चाहता हूँ कि जब भी आप गोवा जाएँ तो तांबडी सुरला महादेव मंदिर जरूर देखें। 


3. महालक्ष्मी मंदिर | MahaLaxmi Temple in Goa

मित्रों, महालक्ष्मी मंदिर ( MahaLakshmi Mandir in Goa ) गोवा के प्रसिद्ध मंदिर में से एक है।  यह मंदिर भारत के गोवा राज्य के उत्तर में बंदोडे या बांदीवड़े गांव में है।  यह मंदिर धन कि देवी महालक्ष्मी जी को समर्पित है। महालक्ष्मी जी के इस मंदिर में पूरे साल लगभग श्रद्धालू आते रहते हैं।  महालक्ष्मी देवी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। 



4. श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर | Shri Saptkoteshwar Mandir in Goa

मित्रों, श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर ( Shri Saptkoteshwar Temple in Goa ) नरवे गांव में कोंकण क्षेत्र में है , यह गांव गोवा की राजधानी पणजी से ३५ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।  यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है क्योंकि सप्तकोटेश्वर भगवान शिव के ही एक अवतार हैं । सप्तकोटेश्वर मंदिर काफी पुराना मंदिर है यह आपको जरूर देखना चाहिए। 


5. मारुति मंदिर | Maruti Mandir in Goa

मारुति मंदिर ( Maruti Temple ) भारत के गोवा राज्य में मापुसा में स्थित है। कहते हैं की इस मंदिर का निर्माण 1840 में हुआ था। मारुति मंदिर ( Maruti Mandir ) भगवान हनुमान जी को समर्पित है क्योंकि मारुति हनुमान जी का ही एक रूप है। मारुति मंदिर की वास्तुकला काफी भव्य तथा मनोरम है।  इस मूर्ति मंदिर के आसपास काफी सुन्दर सुन्दर तथा मनोरम नज़ारे देखने को मिलेंगे। 



6.  श्री शांतादुर्गा मंदिर | Shri Shantadurga Mandir in Goa 

मित्रों, गोवा में स्थित श्री शांतादुर्गा मंदिर ( Shri ShantaDurga Temple ) देवी पार्वती को समर्पित है क्योंकि यह देवी पार्वती का ही एक रूप है। देवी पार्वती के शांतादुर्गा बनने के पीछे भी एक कहानी है जो इस प्रकार है - एक बार की बात है भगवान शिव और भगवान विष्णु में किसी बात को लेकर युद्ध छिड़ गया। जब ब्रह्म देव को ये युद्ध समाप्त होते हुए नहीं दिखा तब ब्रह्मदेव ने इस युद्ध को रोकने के लिए माता पार्वती की सहायता ली। फिर माता पार्वती ने शांतादुर्गा का रूप लेकर एक हाथ में भगवान विष्णु तथा एक हाथ में भगवान शिव को उठा लिया। फिर भगवान शिव और भगवान विष्णु का युद्ध समाप्त हुआ।  देवी पार्वती ने यह अवतार भगवान शिव तथा भगवान विष्णु के युद्ध को शांत करने के लिए लिया था इसीलिए माता पार्वती के ये रूप शांतादुर्गा के नाम से प्रसिद्ध है। 


7. महालसा मंदिर | Mahalasa Temple in Goa

श्री महालसा मंदिर ( Mahalasa Mandir ) भारत के गोवा राज्य की राजधानी पणजी से २२ किलोमीटर की दूरी पर स्थित मार्दोल में स्थित है। यह मंदिर पीठासीन देवता देवी महालसा या मोहिनी को समर्पित है जो भगवान विष्णु की महिला अवतार हैं।  महालसा मंदिर में देवी को एक राक्षस के ऊपर खड़ा दिखाया गया है।  श्री महालसा मंदिर में रामनवमी, गुड़ी पड़वा , राम जन्मोत्सव, गोकुलअष्ट्मी आदि त्योहार बहुत भव्य तरीके से मनाये जाते हैं। श्री महालसा मंदिर में हर साल काफी दूर दूर से श्रद्धालू आते हैं। 


8. श्री नागेश मंदिर | Shri Nagesh Mandir in Goa )

श्री नागेश मंदिर बंदोड़े गांव में स्थित है जो गोवा राज्य की राजधानी से २५ किलोमीटर की दूरी पट स्थित है। यह मंदिर नागेश भगवान को समर्पित है।  जिन्हे पहले के समय में नागनाथ के नाम से जाना जाता था। नागेश भगवान शंकर भगवान के ही एक रूप हैं। श्री नागेश मंदिर आपको गोवा में जरूर देखना चाहिए। 


9. श्री दामोदर मंदिर। Shri Damodar Temple in Goa

श्री दामोदर मंदिर ( Shri Damodar Temple ) भारत राज्य के गोवा के ज़ांबौलिम में स्थित है, जो मडगांव से लगभग 22 किमी की दूरी पर और क्यूपेम से 5 किमी की दूरी पर  है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है क्योंकि दामोदर भगवान शिव के ही अवतार हैं । अगर अन्य देवताओं की बात की जाए तो इस मंदिर में आपको श्री रामनाथ, श्री महेश, श्री चामुंडेश्वरी और श्री महाकाली के दर्शन प्राप्त होंगे। आपको गोवा जाकर श्री दामोदर मंदिर अवश्य देखना चाहिए। 


10. ब्रह्मा मंदिर | Brahma mandir in Goa

मित्रों, ब्रह्मा मंदिर ( Brahma Temple in Goa ) भारत राज्य के गोवा की राजधानी पणजी से 60 किलोमीटर दूर सतरी तालुका के ब्रह्म कारम्बोलिम गांव में है। यह गोवा का एकमात्र ऐसा मंदिर है जो ब्रह्म देव को समर्पित है और भारत में पाए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है जो ब्रह्म देव को समर्पित है।
ब्रह्म देव त्रिदेवों में से एक हैं बाकि दो भगवान शिव तथा भगवान विष्णु हैं।  यह मंदिर गोवा में हिंदुओं के लिए एक प्राचीन तीर्थस्थल माना जाता है।
मित्रों अगर आप कभी भी गोवा जाएँ तो ये ब्रह्म देव ( Brahma Mandir ) का मंदिर अवश्य देखें। 

मित्रों, ये थे गोवा के प्रसिद्ध मंदिर ( Famous Temple in Goa )।  वैसे तो गोवा में बहुत कुछ घूमने लायक है पर आपको ये सभी मंदिर गोवा में जरूर घूमने चाहिए। 

ये भी पढ़ें :-